लापता का नहीं चला, अब तक कोई पता।

निराश परिजनों ने पुलिस अधीक्षक से लगाई गुहार।
जबलपुर। पुलिस गुमशुदा को तलाशने में लापरवाही कर रही है।ये आरोप लगाया है, हृदय नारायण शर्मा ने, जो कि लापता अजय शर्मा के पिता हैं।
उनका कहना है की विगत 22 तारीख को अजय नारायण शर्मा जो कि मेट्रो बस सर्विस में कंडक्टर का काम करते थे, कहीं चले गए हैं। उनका अब तक कोई पता नहीं लग रहा। इस संबंध में उन्होंने यादव कॉलोनी चौकी जो कि थाना लार्डगंज के अंतर्गत आती है, में f.i.r. कराई। परंतु इस संबंध में थाना प्रभारी द्वारा गुमशुदा व्यक्ति के संबंध में कोई सकारात्मक जवाब नहीं दिया जा रहा है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर भी कोई जांच नहीं की जा रही है और उनके द्वारा धमकी दी जा रही है साथ ही कहा जा रहा व्यस्त रहते हैं और उनके पास जांच पड़ताल करने का समय नहीं है।
मंगलवार को जनसुनवाई के दिन अपनी शिकायत लेकर पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचे अजय शर्मा के परिजन पुलिस पर आरोप लगा रहे थे इस संबंध में जब यादव कॉलोनी चौकी प्रभारी सत्यनारायण कुशवाहा से बात की गई तो उन्होंने कहा कि गुमे हुए व्यक्ति के मोबाइल की टावर लोकेशन को ट्रेस करने के बाद वे तीन बार उसे ढूंढने के लिए जा चुके हैं। त्योहारों के समय की विषम परिस्थितियों में जबकि पुलिस बल पर अत्यधिक कार्य का दबाव होता है। इस दौरान उन्होंने तीन बार अजय शर्मा को ढूंढने की कोशिश की भेड़ाघाट में उसकी अंतिम टावर लोकेशन मिली। किंतु वह व्यक्ति नहीं मिला सीसीटीवी फुटेज देखने के बाद यह पता चलता है कि वह व्यक्ति अपनी मर्जी से कहीं जा रहा है लेकिन इसके अलावा और कोई जानकारी नहीं मिलती। पुलिस तत्परता से अजय शर्मा को ढूंढने की कोशिश कर रही है और सुराग मिलने पर इसकी सूचना परिजनों को दी जाएगी।
हालांकि परिजनों ने इस विषय में अजय शर्मा के किडनैप होने का आरोप भी लगाया है लेकिन उसके किडनैप होने के पीछे कोई कारण नजर नहीं आता और ना ही गुमशुदा होने के इतने समय बाद तक परिजनों के पास किसी तरह का कोई फिरौती कॉल आया है।



