डिंडोरी दर्पणमध्य प्रदेश

दिन में चुभती है धूप,रात में मौसम होने लगा ठंडा

बाजारों में बड़ी गर्म कपड़ों की मांग।

डिंडोरी दर्पण ब्यूरो। जिले में मौसम में परिवर्तन के साथ ही ठंडी का मौसम शुरू हो गया है, दिन में जहां तेज गर्मी लोगों को चुभ रही है तो वहीं रात में ठंडी का एहसास लोगों को होने लगा है,अधिकतर लोग गर्म कपड़े पहने नजर आने लगे हैं। सुबह-सुबह मौसम में कोहरा छाया रहता है, ओस की बूंदे भी गिरने लगी है, जिससे अब धीरे-धीरे ठंडी बढ़ने के आसार शुरू हो गए हैं। ठंडी का मौसम शुरू होते ही बाजारों में गर्म कपड़ों की मांग भी बढ़ गई है,बाजार में गर्म कपड़े की खरीदारी करते लोग दुकानों में देखी जा रही है,आने वाले दिनों में और भी ज्यादा ठंड बढ़ने के आसार हैं ,जिससे जनजीवन भी प्रभावित होंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page