खनिज विभाग पर भारी,नर्मदा नदी के अवैध उत्खनन कारी


ठेकेदार व खनिज विभाग की सांठगांठ से चल रहा काला कारोबार।
डिंडोरी दर्पण ब्यूरो। जिले के नर्मदा नदी से रेत का अवैध उत्खनन लगातार जारी है, टेंडर प्रक्रिया पूरी नहीं होने के बाद भी अवैध उत्खनन का कार्य नर्मदा नदी से धड़ल्ले से किया जा रहा है। दिन रात नर्मदा नदी की सीना छलनी करने में अवैध उत्खनन कारी लगे हुए हैं। आरोप है कि खनिज विभाग के अधिकारी व ठेकेदार की सांठगांठ से अवैध रेत का काला कारोबार पिछले कई दिनों से चल रहा है, जिसे रोकने प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा कोई कार्यवाही नहीं की जा रही ,जिससे अवैध उत्खनन कारीओं के हौसले बुलंद हैं और लगातार नर्मदा नदी के विभिन्न हिस्सों से अवैध उत्खनन कर धड़ल्ले से बेचा जा रहा है,जिस पर लोगों ने खनिज विभाग के अधिकारियों पर सवाल उठाते हुए कार्यवाही की मांग की हैं।
- एक खदान का ठेका ओर दर्जनों खदानों पर कब्जा।
गौरतलब है कि जिले के खनिज अधिकारी व ठेकेदार द्वारा सांठगांठ करते हुए अवैध रेत का काला कारोबार पिछले कई दिनों से किया जा रहा है।बताया गया कि रेत खदानों की ठेका प्रक्रिया अभी पूर्ण भी नहीं हो पाई है, जिले के केवल एक खदान का ठेका ही वर्तमान में दिया गया है ,लेकिन ठेकेदार के गुर्गो द्वारा मनमानी पूर्वक धौंस जमाते हुए नर्मदा नदी के विभिन्न खदानों पर अपना कब्जा जमाए बैठा है, जबकि अन्य लोगों को खदानों से रेत नहीं निकालने दिया जा रहा, केवल ठेकेदार के गुर्गे ही अवैध रेत का काला कारोबार करने में लिप्त हैं।आरोप है कि खनिज विभाग के अधिकारी व ठेकेदार द्वारा मिलकर अवैध रेत का काला कारोबार पिछले कई दिनों से किया जा रहा है। स्थानीय सूत्रों की माने तो रेत ठेकेदार के गुर्गे हर खदानों पर सक्रिय है और धड़ल्ले से रेत निकलवा कर ऊंची कीमत पर बेचते हैं, जिस पर लगाम लगाने प्रशासन द्वारा कोई कार्यवाही नहीं की जा रही।लोगों ने जांच कराकर जिम्मेदारों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की गई है।



