अल्पप्रवास पर डिंडोरी पहुंचे केंद्रीय मंत्री कुलस्ते

डिण्डोरी दर्पण। जिला मुख्यालय के रेस्ट हाउस में अल्प प्रवास पर पहुंची केंद्रीय मंत्री कुलस्ते का बीजेपी कार्यकर्ताओं द्वारा जोरदार स्वागत किया गया। बताया गया कि विगत दिनों केंद्रीय मंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते का विश्राम गृह में आगमन हुआ,इस दौरान मंत्री ने भाजपा जिला अध्यक्ष नरेंद्र राजपूत एवं अन्य पदाधिकारियों से भेंट की और आगामी अनूपपुर विधानसभा उपचुनाव की तैयारियों पर चर्चा की। विश्राम गृह में पूर्व विधायक डीसी उरैती, भाजपा के वरिष्ठ नेता केके सोनी, जिला महामंत्री जय सिंह मरावी, जिला उपाध्यक्ष सुशीला मार्को ,नगर परिषद अध्यक्ष पंकज सिंह तेकाम, जिला मंत्री कीर्ति गुप्ता, जिला मंत्री शक्ति परस्ते, कार्यालय मंत्री जी एल मालवीय, अविनाश छाबड़ा, जय सिंह राठौर, डॉ जितेंद्र व्यवहार, गंगा तिवारी सहित अन्य पार्टी कार्यकर्ता आदि मौजूद रहे।



