चाड़ा से संचालित वन्या रेडियो प्रकाशन के माध्यम से लोगों को कर रहे जागरूक


कोरोना काल में गांव-गांव पहुंचकर लोगों को देते हैं समझाइश।
डिंडोरी दर्पण ब्यूरो। जिले के वन ग्राम चाड़ा में संचालित समुदायिक वन्या रेडियो प्रकाशन के माध्यम से बैगा जनजाति व आदिवासी समुदाय को सरकारी योजनाओं की जानकारी एवं अन्य मनोरंजक कार्यक्रमों के साथ साथ कोरोना महामारी से बचाव के उचित सुझाव दिए जा रहे हैं। बताया गया कि कोरोना काल में वन्या प्रकाशन के कर्मचारी अपनी अहम भूमिका निभा रहे हैं और घरों में पहुंचकर लोगों को समझाइश भी दे रहे हैं। बताया गया कि वन ग्राम चांड़ा नक्सलाइट क्षेत्र है, जहां अभी नेटवर्क की सुविधा उपलब्ध नहीं हो पाई है, ऐसे लगभग 35- 40 गांवों में रेडियो केन्द्र चाड़ा से कोविड 19 से बचाव के उपाय जैसे माक्स लगाना,समाजिक दूरी, एवं सेनेटाइजर व साबुन से हाथ धोने को लेकर जन जागरुकता कार्यक्रम प्रसारित किए जाते हैं,जो कि क्षेत्रीय बैगानी बोली में होता हैं। .
वन्या रेडियो केन्द्र समन्यवक गिरिजा बाई व कार्यकताओं के द्वारा गांवों में जाकर लोगों से मिलते हुए रेडियो कार्यक्रम सुनने के लिए प्रेरित कर रहे हैं एवं कोरोना से बचाव के लिए उचित सुझाव दिए जाते हैं।
- बैगानी भाषा में हो रहा कार्यक्रम का प्रसारण।
गौरतलब है कि बैगा समुदाय को अपने भाषा बोली में कर्मा ददरिया गाने बजाने और रेडियो में बोलने को मिला मौका है जो कि लुप्त हो रही है। वन्या रेडियो प्रकाशन पुरानी संस्कृति को बचाने का काम कर रही है, साथ ही शासन के सभी योजनाओं की जानकारी लोगों तक पहुंचाने और उसका लाभ मिले के लिए लगातार प्रयास कर रही है। बताया गया कि वन्या रेडियो प्रकाशन क्षेत्रीय व बैगानी भाषा में किया जा रहा है, ताकि ज्यादा से ज्यादा लोग इस संदेश को सुन सके एवं उस पर अमल भी कर सकें।



