निशुल्क नेत्र शिविर में हुई आंखों की जांच और बांटा गया चश्मा।

निशुल्क नेत्र शिविर में हुई आंखों की जांच और बांटा गया चश्मा।
साईं आनंद जन कल्याण समिति का आयोजन।
जबलपुर। पीड़ित मानवता के निस्वार्थ सेवा से बड़ा कोई काम नहीं और समय-समय पर समाज के जागरूक लोग इस कार्य के लिए आगे आते रहें। इसी कड़ी में एक नाम कई वर्षों से जन कल्याण के कार्य को संबल प्रदान करता आ रहा है।
रविवार 8 नवंबर को महात्मा गांधी वार्ड में स्थित दीक्षितपुरा के शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में एक नेत्र जांच एवं चश्मा वितरण शिविर का आयोजन किया गया। इसमें लोगों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया।
इस शिविर में करीब एक हजार से ज्यादा लोगों ने हिस्सा लिया, अपनी आंखों की जांच कराई और जरूरतमंद होने चश्मा प्राप्त किया। इसका आयोजन साईं आनंद जन कल्याण समिति के द्वारा किया गया। समिति की अध्यक्षा श्रीमती जागृति शुक्ला ने बताया कि लोगों के हित के लिए यह आयोजन विगत कई वर्षों से होता रहा है और इस वर्ष भी आयोजन किया गया। इस अवसर पर अनुश्री नेत्र चिकित्सालय और रेटीना केयर सेंटर और रेवा नशा मुक्ति केंद्र का भी सहयोग प्राप्त हुआ। नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉक्टर अविजीत विश्नोई ने आंखों की जांच की और जरूरतमंद मरीजों को चश्मे का वितरण किया। होम्योपैथी डॉक्टर प्रदीप पांडे ने लोगों को इम्युनिटी बढ़ाने वाली होम्योपैथी दवा का वितरण किया। इस कार्यक्रम के दौरान कोरोनावायरस इन का पालन किया गया। लोगों के पंजीयन के साथ-साथ उनके हाथों का सैनिटाइजेशन भी किया गया। लोगों ने मास्क और सोशल डिस्टेंसिंग का ध्यान रखा। उसके साथ ही लोगों के शारीरिक तापमान की भी माप की गई।
इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जी एस ठाकुर भाजपा नगर अध्यक्ष, अमित खम्परिया राष्ट्रीय अध्यक्ष संपूर्ण ब्राह्मण मंच, का स्वागत जागृति शुक्ला ने मोमेंटो देकर किया । इस अवसर पर समाज सेविका जागृति शुक्ला, मीरा दुबे, सुधा तिवारी, वनिता मालवीय, सुनीता जैन, विनीता जैन, स्वाति दीक्षित, कल्पना, सरोज, कविता, मंजू, राकेश शुक्ला, मुकेश शुक्ला,मनीष अग्रवाल, अनमोल, कोहिना, खुशी, कल्पना तिवारी, आदेश दीक्षित, डिंपी विश्वकर्मा, छाया यादव, ज्योति ठाकुर, आदर्श, स्वप्निल अवस्थी, आशीष दुबे आदि मौजूद रहे कार्यक्रम को सफल बनाने में
इन सभी का विशेष सहयोग रहा



