डिंडोरी दर्पणमध्य प्रदेश

खबर प्रकाशन के बाद लगाया गया नया विद्युत का पोल

  • खंभा टूट जाने से सड़क पर आ गया था बिजली का तार।

डिंडोरी दर्पण ब्यूरो। जिले के जनपद मुख्यालय समनापुर अंतर्गत ग्राम पंचायत चांदरानी से बीजापुरी पहुंच मार्ग पर लगे विद्युत पोल धराशाई हो गए थे,जिससे बिजली के तार सड़कों पर आ रही थी, जिससे वाहनों को आने जाने में काफी परेशानी हो रही थी। मार्ग पर फैली विद्युत के तार से किसानों के खेती के कार्य भी प्रभावित हो रहे थे,साथ ही दुर्घटना का अंदेशा भी हमेशा बना रहता था। आरोप लगाया गया कि सूचना के बाद भी विभागीय अमला द्वारा विद्युत की पोल लगाए जाने के लिए कोई ठोस पहल नहीं की जा रही थी। मामले को लेकर दैनिक जबलपुर दर्पण अखबार ने पिछले अंक में खंभा टूटने से सड़क पर गिरा बिजली का तार शीर्षक से खबर को प्रमुखता से प्रकाशित किया गया था। मामले को संज्ञान में लेते हुए विभाग अमले द्वारा टूटे हुए विद्युत की पुल की जगह नया विद्युत का पोल लगाया गया है, जिससे अब लोगों को आवागमन करने में सुविधा हुई है। अब किसान खेती किसानी के कार्य भी प्रभावित नहीं होंगे, स्थानीय लोगों ने दैनिक जबलपुर दर्पण अखबार को धन्यवाद दिया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page