खास खबरजबलपुर दर्पणप्रदेशमध्य प्रदेशराजनीति दर्पणरोजगार व्यापार दर्पण

गिले-शिकवे दूर सामान्य स्थिति बहाल।


आरटीओ कार्यालय में एजेंटों और आरटीओ जबलपुर की मुलाकात।
जबलपुर। बीते दिनों आरटीओ कार्यालय में हुए धरने प्रदर्शन के बाद परिस्थितियां असामान्य हो गई थी। आरटीओ कार्यालय जबलपुर मैं काम करने वाले सभी एजेंटों कि यूनियन ने एक साथ मिलकर आरटीओ जबलपुर के खिलाफ जो धरना प्रदर्शन किया था उसे लेकर जो अपनी परिस्थितियां बनी थी और मतभेद और मनभेद उभरकर सामने आए थे। उन्हें दीपावली के शुभ अवसर पर, एक अच्छे वातावरण में दूर कर लिया गया। सौरव नाटी शर्मा के नेतृत्व में सभी एजेंटों ने आरटीओ कार्यालय जाकर आरटीओ जबलपुर संतोष पाल से मुलाकात की और विगत दिनों की घटनाओं के लिए खेद व्यक्त किया। यह कहा कि उनसे गलतियां हुई हैं, उनका उन्हे पश्चाताप है और वह उसका सुधार करना चाहते हैं। आरटीओ संतोष पाल ने उन्हें आश्वस्त किया कि सारे कामकाज पहले की तरह चलते रहेंगे। कुल मिलाकर सुबह का भूला अगर शाम को घर आ जाए तो उसे भूला नहीं कहते।

एक बार फिर आरटीओ और एजेंटों के बीच पुराना भरोसा कायम हो गया है और उम्मीद भी है कि अब आरटीओ कार्यालय के वह सभी काम जो जनता के हित से जुड़े थे जैसे लाइसेंस बनवाना, गाड़ी का नंबर ट्रांसफर करवाना, गाड़ी का रजिस्ट्रेशन करवाना जैसे बहुत सारे काम अब गति पकड़ेंगे।
आर टी ओ से मिलने वालों में सौरभ नाटी शर्मा नेतृत्व में यातायात सलाहकार यूनियन से अध्यक्ष पवन आंनद,इन्द्रपाल सिंह छाबड़ा,मंजीत सिंह अहूजा,रॉनी लांबा,सतीश वर्मा, चन्दू शर्मा, बाबू चड्ढा,सुमित पिल्ले एवं भारी संख्या में एजेंट यूनियन के सदस्य शामिल हुए के साथ मनजीत सिंह, चंदू शर्मा मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page