नल जल योजना का संधारण हेतु तदर्थ समिति का किया गया गठन

- निगरानी दल करेगी गांव में शुद्ध पेयजल की व्यवस्था।
डिंडोरी दर्पण ब्यूरो। लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग डिंडोरी द्वारा जिले के कसई सोढ़ा गांव में एक कार्यक्रम का आयोजन पिछले दिनों किया गया। जानकारी में बताया गया कि ग्राम पंचायत कसई सोढा में जल जीवन मिशन अंतर्गत पेयजल व्यवस्था एवं नल जल योजना के सुचारू रूप से संचालन व संधारण सहित रखरखाव ,निगरानी हेतु स्थानीय स्तर पर ग्राम जल एवं स्वच्छता तदर्थ ,समिति का गठन किया गया है,समिति के गठन के दौरान ग्राम पंचायत के जनप्रतिनिधि सहित ग्रामीण भी मोजूद रहे। बताया गया कि गांव गांव गठित की जा रही समिति द्वारा गांवों में स्वच्छ जल उपलब्ध कराने के लिए कार्य करेगी। कार्यक्रम के दौरान लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के बीएम परस्ते , विकासखंड समन्वयक रामनारायण गौतम सहित अन्य ग्रामवासी मौजूद रहे। ग्राम वासियों द्वारा समिति का गठन के दौरान काफी उत्सुकता नजर आई, मोहल्लों के लिए समिति के सदस्य एवं अध्यक्ष के लिए चुनाव प्रक्रिया द्वारा समिति का पूर्ण रूप से गठन किया गया, गौरतलब है कि जल जीवन मिशन अंतर्गत वर्ष 2024 तक हर घर में नल से जल उपलब्ध करवाया जाना है ,जिसकी निगरानी और उसका रखरखाव उक्त गठन समिति द्वारा किया जाएगा ।



