कटनी दर्पणमध्य प्रदेश

संपत्तिकर शिविर के माध्यम से 2.32 लाख निगम कोष में किया जमा

01 दिसंबर को कुठला थाना के सामने आयोजित होगा शिविर

कटनी दर्पण। कलेक्टर एवं नगर निगम के प्रशासक शशिभूषण सिंह एवं नगर निगम आयुक्त सत्येन्द्र सिंह धाकरे के निर्देशानुसार निगम के बकाया करों की राशि निगम के खजानें में जमा करानें हेतु निगम कार्यालय के कम्प्यूटर कक्ष एवं जोन कार्यालय के अलावा नगर के विभिन्न स्थलों में शिविरों का आयोजन किया जाकर शासन द्वारा जारी दिशा निर्देशों के तहत 31 दिसम्बर 2020 तक बकाया करों की राशि जमा करनें पर अधिभार की राशि में व्यापक छूट प्रदान की जाकर नागरिकों के बकाया करों को जमा करनें की सुविधा प्रदान की जा रही है।
नागरिकों की सुविधा हेतु आज प्रातः 11 बजे से जगजीवन राम वार्ड एन के जे बजरिया मे शिविर का आयोजन किया जाकर शासन द्वारा निर्धारित छूट प्रदान करते हुए संपत्तिकर के रूप में 2.34 लाख रूपये एवं जलकर के रूप में 76 हजार रूपये की राशि संग्रहित की जाकर निगम कोष में जमा कराई गई। निगम के बकाया करों को जमा करनें हेतु 01 दिसंबर 2020 दिन को प्रातः 11 बजे से शाम 5 बजे तक कुठला थाने के सामने शिविर का आयोजन किया जोवगा।
निगमायुक्त श्री सत्येन्द्र सिंह धाकरे नें जानकारी देते हुए बताया कि जो करदाता निगम के बकाया करों की राशि आन लाईन जमा करना चाहते है वे घर बैठे ही ई – नगरपालिका पोर्टल के माध्यम से घर बैठे ही निगम का टेक्स आनलाईन जमा कर सकते है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page