कलेक्टर ने किया मोहगांव और लिंगा पौड़ी के खरीदी केंद्रों का निरीक्षण

मण्डला। कलेक्टर हर्षिका सिंह ने मोहगांव और लिंगा पौड़ी के खरीदी केंद्रों का निरीक्षण किया। उन्होंने निरीक्षण के दौरान मापतौल के सत्यापन, मॉइश्चर मीटर तथा अन्य जरूरी व्यवस्थाओं के बारे में जानकारी ली। उन्होंने स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा कि निर्धारित माप से अधिक किसानों की फसल ना तौली जाए। श्रीमती सिंह ने पूछा कि कितने किसानों को अब तक मैसेज किया गया है इसी प्रकार उन्होंने मोहगांव और लिंगा पौड़ी क्षेत्र में पंजीकृत किसानों की संख्या जानी। उन्होंने अब तक की गई खरीदी तथा आगामी दिनों में भेजे गए एसएमएस के आधार पर उपस्थित होने वाले किसानों की संख्या के बारे में विस्तार से जाना। कलेक्टर ने बारदानों की स्थिति के बारे में जानकारी ली। उन्होंने कहा कि बारदानों पर जरूरी जानकारी स्पष्ट रूप में अंकित किया जाए। निरीक्षण के दौरान उन्होंने शासकीय खरीदी केंद्र लिंगा पौड़ी का भी औचक निरीक्षण किया। उन्होंने यहां पर फसल की माप कराया तथा मॉइश्चर मीटर में फसल की नमी भी देखी। कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों को खरीदी केंद्रों में सभी जरूरी व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने लिंगा पौड़ी केंद्र से खरीदी धान का शीघ्र परिवहन करने के निर्देश दिए। इस दौरान खाद्य आपूर्ति एवं सहकारिता विभागों के अधिकारी उपस्थित थे



