मण्डला दर्पणमध्य प्रदेश

जिला पटवारी संघ मण्डला कार्यकारणी निलंबित


.प्रदेश अध्यक्ष ने की घोषणा
.जॉच प्रभारी नियुक्त

मण्डला। मप्र पटवारी संंघ के प्रदेशाध्यक्ष उपेन्द्र सिंह बाघेल ने जिला पटवारी संघ मण्डला की घटना के संबंध में उपप्रांताध्यक्ष जोगेंन्द्र पिपरी पटवारी जबलपुर को प्रांतीय प्रतिनिधि के रूप में नियुक्त करते हुए जॉच रिपोर्ट प्रस्तुत करने कहा है। साथ ही मण्डला पटवारी संघ की जिला ईकाई को तत्काल प्रभाव से निलंबित करते हुए समस्त कार्य प्रभारी और गतिविधियों पर विराम लगा दिया गया है। पत्र क्रमांक 1163/पट.संघ/2020 दिनांक 5/12/2020 अनुसार तहसील कार्यालय में 4 दिसम्बर को तहसील परिसर मेें मप्र पटवारी संघ के संभागाध्यक्ष गीतेन्द्र बैरागी पटवारी के साथ मप्र पटवारी संघ के जिला अध्यक्ष सोनू मर्सकोले, जिला सचिव श्याम मरावी तथा जिला कार्यकारिणी के अन्य सदस्यों द्वारा मारपीट एवं अभद्र व्यवहार किया गया था। उक्त घटना को संज्ञान में लेकर अनुविभागीय अधिकारी द्वारा उक्त पटवारियों का निलंबन किया गया है। उक्त घटनाक्रम में मप्र पटवारी संघ के जिलाध्यक्ष एवं जिले के अन्य पदाधिकारियों द्वारा वरिष्ठ पटवारी एवं संगठन के संभागाध्यक्ष के साथ मारपीट एवं अभद्रतापूर्ण व्यवहार से संघ एवं संगठन में अनुशासनहीनता हुई है। इससे मप्र पटवारी संघ की छवि आम जनता, प्रशासन एव सार्वजनिक रूप से धूमिल हुई है। इस हेतु आगामी आदेश तक मप्र पटवारी संघ के जिलाध्यक्ष, जिला सचिव एवं समस्त जिला कार्यकारिणी को आगामी आदेश तक निलंबित किया जाता है। निलंबन की अवधि समाप्त होने तक मप्र पटवारी संघ जिले के समस्त तहसील अध्यक्ष आपसी सहमति से संघ व संगठन संबंधित निर्णय लेने हेतु अधिकृत होंगे। उक्त घटना के समस्त बिंदुओ पर अपनी जॉच रिपोर्ट प्रस्तुत करने हेतु अधिकृत किया गया है। जिसकी सूचना मण्डला कलेक्टर, पुलिस अधीक्षक मण्डला एवं पटवारी संघ के पदाधिकारियों को दी गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page