राज्य सभा सांसद विवेक तन्खा से अमेरिका की रोकविल सिस्टर सिटी कारपोरेशन संस्था के सदस्यों ने की मुलाकात

नई दिल्ली। मध्य प्रदेश से राज्य सभा सांसद विवेक तन्खा के निवास पर अमेरिका की रोकविल सिस्टर सिटी कारपोरेशन जो अमेरिका की एक महत्त्वपूर्ण संस्था है के प्रतिनिधियों वर्जीनिया और रेचल ब्रूशे हेमंत शर्मा ने विवेक तन्खा से के साथ मुलाकात की जिसमे जबलपुर में विकास की सम्भावनाये बढ़ाने पर चर्चा की गयी।
इस महत्त्वपूर्ण मुलाकात ने मध्य प्रदेश विशेषकर जबलपुर और महाकौशल के लिए एक महत्त्वपूर्ण अवसर होगा जिसमे शहर के सामाजिक, संस्कृति, शिक्षा एवं आर्थिक विकास के द्वार खुलेंगे। जबलपुर के विकास के लिए श्री तन्खा ने अपना पूर्ण सहयोग देने का आश्वासन दिया है| रामेन्द्र करसोलिया ने जानकरी दी की वर्जीनिया और रेचल ब्रूशे जबलपुर में कुछ दिन रहकर राम ग्रुप इंजीनियरिंग कॉलेज जबलपुर के निदेशक डॉ. एस. पी. कोष्टा की जीवनी भी लिखेंगे।



