जबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश
केन्द्रीय मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल का आगमन आज शाम, उच्च शिक्षा मंत्री डॉ मोहन यादव का जबलपुर आगमन कल

जबलपुर। प्रदेश के उच्च शिक्षा मंत्री डॉ मोहन यादव का कल बुधवार 9 दिसम्बर की सुबह इंदौर-जबलपुर एक्सप्रेस द्वारा भोपाल से जबलपुर आगमन होगा ।
डॉ यादव बुधवार को सुबह 11 बजे शासकीय महाविद्यालय बरेला के नवीन भवन के लोकार्पण कार्यक्रम में शामिल होने के बाद दोपहर 2 बजे जबलपुर से सोमनाथ एक्सप्रेस द्वारा भोपाल प्रस्थान करेंगे ।
केन्द्रीय मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल का आगमन आज शाम-केंद्रीय पर्यटन एवं संस्कृति राज्य मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल का आज मंगलवार 8 दिसम्बर की शाम 6 बजे नई दिल्ली से वायुयान द्वारा जबलपुर आगमन होगा ।



