डिंडोरी दर्पणमध्य प्रदेश
जन्मदिन के मौके पर मीडिया कर्मी ने किया रक्तदान

डिंडोरी दर्पण ब्यूरो। पिछले कई दिनों से जिला अस्पताल में भर्ती महिला को बी पॉजिटिव रक्त की अति आवश्यकता थी, रक्त के लिए परिजन परेशान थे।हमेशा की तरह सोशल मीडिया पर रक्त की कमी वाली संदेश वायरल होने के बाद मीडिया कर्मी नीरज श्रीवास्तव ने जिला अस्पताल पहुंचकर रक्तदान किया, जिसके बाद महिला की जान बचाई जा सकी। गौरतलब है कि जन्मदिन की मौके पर मीडिया कर्मी ने जिला अस्पताल पहुंचकर रक्तदान किया है, जिसकी लोगों ने सराहना करते हुए बधाइयां भी दी गई है।



