अपराध दर्पणजबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश

खड़े ट्रक से जननी एक्सप्रेस वैन टकरायी, 4 की मृत्यु 2 घायल : हृदय विदारक घटना की जानकारी लगते ही पुलिस अधीक्षक पहुॅचे घटना स्थल पर

 

जबलपुर दर्पण नगर संवाददाता। थाना पनागर अन्तर्गत रात्रि में रूद्राक्ष ढाबा के सामने एनएच 30 रोड पनागर में एक्सीडेण्ट होने की सूचना मिली ढाबा के सामने सड़क के उस-पार ट्रक क्र एमपी 04 एचई 6135 का चालक लापरवाही पूर्वक सड़क पर बिना किसी सिग्नल का इस्तेमाल किये बिना ट्रक को खडा करे था तभी मारूती वेन जननी एक्सप्रेस क्र एमपी 34 डी 2768 कटनी तरफ से जबलपुर की ओर आ रही थी जैसे ही ढाबे के सामने पहुची तो मारूती वेन रोड़ पर खड़े ट्रक के पीेछे दाहिने तरफ टकरा गयी टक्कर लगने से मारूती वेन में बैठे 2 युवक एंव एक महिला की गम्भीर चोटें आने के कारण मौके पर मृत्यु हो गयी जिनके नाम छोटू उर्फ सिपाही लाल कोल उम्र 22 वर्ष निवासी ग्राम सिरोंज जिला कटनी,श्रीमती पनिया बाई गोटिया उम्र 25 वर्ष निवासी ग्राम दमोह जिला उमरिया तथा जननी एक्सप्रेस का चालक धन्नू यादव उम्र 18 वर्ष निवासी ग्राम कुठला जिला कटनी तथा तीन घायलों को तत्काल उपचार हेतु मेडिकल कॉलेज भिजवाया गया जहाँ उपचार के दौरान एक और गर्भवती महिला श्रीमती रेखा बाई कोल एवं गर्भ में पल रहे शिशु की मृत्यु हो गयी है। तथा घायलों के नाम राजकुमार कोल उम्र 29 वर्ष तथा श्रीमती गीता बाई कोल उम्र 50 वर्ष सभी निवासी ग्राम इंदवार जिला उमरिया, घटना किन कारणों से हुई इसकी बारीकी से निरीक्षण करते हुये जाँच की जा रही है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page