ग्राम सेवक का किराया लगने के कारण किसानों को महंगे दामों पर दिया जा रहा बीज

जबलपुर दर्पण नगर संवाददाता जबेरा दमोह। भले ही प्रदेश सरकार किसानों के हित के लिए उन्हें कम दामों पर खाद बीज उपलब्ध करवाती है लेकिन उसी के मातहत कर्मचारी किसानों को ही लूटने का प्रयास करते नजर आते हैं। ऐसा ही ताजा मामला जबेरा तहसील के ग्राम बिजौरा में सामने आया जहां किसानों को अधिक दामों पर बीज का विक्रय किया जा रहा है। ग्राम बिजौरा में चना, गेहूं, मसूर का बीज लेने के लिए किसान पहुंचे तो उन्हें तय दाम से अधिक कीमत देकर बीज खरीदना पड़ा, इन किसानों ने ग्राम सेवक पर अनेक आरोप लगाए है। बता दें कि ग्राम बिजौरा में आज ग्राम सेवक के एल चौरसिया द्वारा बीज का विक्रय किया गया जिसमें 30 किलो चना की बोरी 1300 रूपये में किसानों को दी गयी जबकि इसका वास्तविक दाम 1100 सौ रूपये है, वहीं 40 किलो गेहूं की बोरी कीमत 1 हजार रूपये है। जिसको 1200 रूपये मे दी गई एवं 8 किलो मसूर मिनीकिट फ्री मे विरतण होनी थी बीज का पैकेट 200 रूपये में दिया गया। किसानों ने बताया कि चना व गेंहू पर 2 सौ रूपये अधिक लिये जा रहे है। किसान ओमकार अहिरवार, मुन्ना पटेल, बारेलाल अहिवार का कहना है ग्राम सेवक द्वारा अधिक दामों पर बीज दिया जा रहा है। वही एक किसान ने मोबाइल से ग्राम सेवक का स्टिंग भी कर लिया जिसमें ग्राम सेवक के एल चौरसिया यह कहते नजर आ रहे हैं कि वह यह बीज जबेरा से लाएं है जिसका उन्हें किराया लगा है इसीलिए दाम में बढ़ोतरी की गई है। वही किसानों ने बताया किमसूर 8 किलो मिनीकिट निशुल्क मिलनी थी कलचर ट्राईकोडर्मा देने पर 200 सौ रूपये लगाने थे लेकिन बिना कलचर ट्राईकोड्रर्मा किसानों को दिया नही गया लेकिन रुपया पूरा लिया गया है।



