डिंडोरी दर्पणमध्य प्रदेश

मनरेगा के तहत मजदूरों से करवाया गया निजी भूमि पर बोल्डर का काम

डिंडोरी जनपद अंतर्गत मड़ियारास ग्राम पंचायत का मामला।

डिंडोरी दर्पण ब्यूरो। जिले के डिंडोरी जनपद अंतर्गत ग्राम पंचायत मड़ियारास में मनरेगा के तहत निजी भूमि पर बोल्डर ट्रेंच का कार्य करवाए गए हैं, जो कई तरह के सवाल खड़ा कर रहा है। बताया गया कि नियमानुसार शासकीय भूमि बोल्डर ट्रेंच के कार्य करवाए जाते हैं, ताकि बरसाती पानी को रोका जा सके तथा कोरोना काल में लोगों के लिए ज्यादा से ज्यादा रोजगार उपलब्ध हो सके। लेकिन यहां पंचायत के जिम्मेदारों द्वारा नियमों को ताक में रखकर निजी भूमि पर ही बोल्डर ट्रेंच का कार्य करवा रहे हैं। आरोप लगाया गया कि ग्राम पंचायत मड़ियारास में रोजगार सहायक का बोलबाला है जो मनमानी पूर्वक रोजगार गारंटी के कार्यों को निपटा रहा है। आरोप है कि मनरेगा के तहत जमकर मनमानी की जा रही है, बावजूद जिम्मेदारों के ऊपर कोई कार्यवाही नहीं की जा रही, जिससे जिम्मेदारों के हौसले बुलंद हैं।

शिकायत के बाद भी नहीं हो रही कार्रवाई।

स्थानीय ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि पंचायत के जिम्मेदारों की मनमानी करने की शिकायत जिले के जिम्मेदार अधिकारियों से की जाती है, लेकिन अधिकारियों की लापरवाही पूर्वक रवैया के चलते जिम्मेदारों पर कोई कार्यवाही नहीं होती, जिससे लगातार भ्रष्टाचार करने सहित मनमानी करने की शिकायतें आए दिन सामने आ रही है। स्थानीय ग्रामीणों की माने तो पंचायत के जिम्मेदारों की मनमानी करने की शिकायतें इससे पहले कई बार जिला मुख्यालय व जनपद पंचायत में की जा चुकी है, बावजूद पंचायत के जिम्मेदारों पर कोई कार्यवाही नहीं हो रही। स्थानीय ग्रामीणों ने जांच कराकर जिम्मेदारों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page