कश्मीर में हिन्दूओ पर लगातार हमले के विरोध में फूंका पुतला

डिंडोरी,जबलपुर दर्पण ब्यूरो। देश में लगातार बढ़ते हुए आतंकबादी गतिविधियां जो पाकिस्तान से संचालित होती है उसके विरोध में विश्व हिंदू परिषद व बजरंग दल के संयुक्त तत्वधान में पिछले दिनों 09 अक्टूबर को पुरानी डिंडोरी बजरंग मंदिर के सामने कार्यकर्ताओं द्वारा पाकिस्तान व आतंकवाद का पुतला दहन कर करते हुए विरोध प्रदर्शन किया गया। विरोध प्रदर्शन के दौरान जिलाध्यक्ष ने कहा कि कश्मीर की घाटी में निर्दोषों का लहू बहाने वाले आतंकवादियों की यह हरकत कायराना है। जैसे 1990 में कश्मीर में हिन्दुओं का बड़ी संख्या में नरसंहार किया गया था, जिसका दंश आज देश झेल रहा है। बताया जाता है कि लगभग तीस साल पहले 5 लाख कश्मीरी हिन्दू शरणार्थी कैम्प में रहकर दंश झेल रहे थे, कश्मीर में हिंदू हिंदुओं को चुन चुन कर कत्लेआम किया गया। विहिप ने मांग की है कि कश्मीर में नागरिकों को सुरक्षा प्रदान की जाए, जिससे इस प्रकार की घटनाओं पर अंकुश लग सके। पुतला दहन व विरोध प्रदर्शन के दौरान विश्व हिंदू परिषद के जिला अध्यक्ष इन्दीवर कटारे, उपाध्यक्ष हरिहर पाराशर, जिला संयोजक बीनू मिश्रा, जिला मंत्री आशीष सिंह, सह धर्माचार्य प्रमुख अरुण अवधिया ,सह मंत्री अभिषेक पांडे, छत्रपाल पाराशर सहित अन्य विहिप व बजरंग दल के कार्यकर्ता मौजूद रहे।



