डिंडोरी दर्पणमध्य प्रदेश

शासन की महत्वपूर्ण योजनाओं से आज भी वंचित है दर्जनों परिवार

डिंडोरी,जबलपुर दर्पण ब्यूरो। आदिवासी बाहुल्य क्षेत्र डिंडोरी मैं वैसे तो अंचलों में जानकारी व शिक्षा का अभाव लंबे समय से बना हुआ है, आज भी अंचलों के अधिकतर लोग शिक्षित वर्ग के नहीं है। गौरतलब है कि शासन की कई महत्वपूर्ण जनकल्याणकारी योजना का लाभ लेने से आज भी दर्जनों परिवार वंचित है, बावजूद योजनाओं का लाभ दिलाने जिम्मेदार कर्मी कोई कारगर रुचि नहीं ले रहे, जिससे आज भी कई परिवार शासन की योजनाओं का लाभ पाने से वंचित हैं। बताया गया कि पिछड़े क्षेत्रों के अंतिम पंक्ति पर खड़े व्यक्तियों को सत प्रतिशत लाभ दिलाने जिम्मेदार कर्मियों द्वारा रुचि नहीं ली जा रही। आरोप है कि पीएम आवास, व्यक्तिगत शौचालय निर्माण, खाद्यान पात्रता पर्ची, किसान सम्मान निधि, जॉब कार्ड सहित अन्य छोटी-छोटी महत्वपूर्ण जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ कई परिवारों को नहीं मिल पा रहा। पिछले दिनों उपभोक्ता जनकल्याण संगठन डिंडौरी जिला अध्यक्ष राकेश कुमार आर्मो जनपद पंचायत बजाग के ग्राम पंचायत भानपुर, बीजौरा पहुंचे थे। जन संपर्क करते समय सूरज सिंह पंन्द्राम ने बताया कि हमरा टोकन पर्ची में नाम नहीं जोड़ा जा रहा है, जबकि कितनों बार पंचायत के चक्कर काटते हो गयें हैं। किसान ने बताया कि सम्मान निधि की राशि सिर्फ उन्हें एक ही बार मिला है। स्थानीय ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि सरपंच सचिव के लापरवाही के चलते ग्रामीणों को शासन की योजनाओं का लाभ नहीं मिल पा रहा है। ग्रामीणों ने जांच कराकर पंचायत के जिम्मेदार कर्मी पर कार्रवाई की मांग की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page