डिंडोरी दर्पणमध्य प्रदेश

पहली बार गांव पहुंचे नवनियुक्त मंडल अध्यक्ष का युवाओं ने किया जोरदार स्वागत

डिंडोरी दर्पण ब्यूरो। जिले के भाजपा मंडल समनापुर के मंडल अध्यक्ष हेम सिंह राजपूत द्वारा मंडल अध्यक्ष बनने पर पहली बार ग्राम समनापुर जनपद के ग्राम पंचायत छांटा पहुंचने पर ग्राम के युवाओं के द्वारा आत्मीय स्वागत किया गया। स्वागत कार्यक्रम के पश्चात मंडल अध्यक्ष श्री राजपूत एवं जयसिंह सरैया द्वारा कृषि विधेयक बिल पर चर्चा की गई। कांग्रेस एवं विपक्षी दल द्वारा कृषि बिल विधेयक में भ्रम फैलाया जा रहा है, किसानों को भ्रम में नहीं पड़ने की बात कही गई है। गौरतलब है कि कृषि बिल विधेयक को लेकर विपक्षी दल द्वारा किसानों के बीच भ्रम फैलाया जा रहा है, अब भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा किसानों को जागरूक रहकर एवं भ्रम मैं ना पड़ने की बात कही गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page