भोपाल दर्पणमध्य प्रदेश

कृषि बिल किसान कल्याण की दिशा में लाइव प्रसारण से “किसानों की बात – मुख्यमंत्री के साथ”

चंदेरी। आज जनपद पंचायत चंदेरी में किसान कल्याण कार्यक्रम में मुख्य अतिथि राघवेंद्र सिंह सेंगर एवं जनपद पंचायत सीईओ द्वारा कार्यक्रम रखा गया जिसमें जिसमें हजारों की संख्या में किसान मौजूद रहे जिसमें मुख्यमंत्री का लाइव प्रसारण किसानों को दिखाया गया जिसमें
मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि संसद में पारित कृषि बिल किसानों के कल्याण को सुनिश्चित करते हुए उनकी आय को दुगनी करने का महत्वपूर्ण कदम है। छोटे किसानों के लिए मध्यप्रदेश सरकार पी.एम. किसान सम्मान निधि के साथ ही मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना प्रारंभ कर उन्हें 10 हजार रूपए वार्षिक देकर सहारा देने का कार्य करेगी। अभी-अभी केंद्र सरकार 2000 रूपये की तीन किश्त देकर योजना में छोटे किसानों को 6000 रूपये सालाना की मदद देती है। अब राज्य सरकार इसमें 4000 रूपये मिलाकर किसान को लाभान्वित करेगी। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने आज शाम आकाशवाणी भोपाल से प्रसारित ‘किसानों की बात – मुख्यमंत्री के साथ’ कार्यक्रम में किसानों से संवाद करते हुए यह जानकारी दी। आकाशवाणी के मध्यप्रदेश स्थित सभी केन्द्रों में इस कार्यक्रम का प्रसारण किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page