डिंडोरी दर्पणमध्य प्रदेश
कंचनपुर में संगीतमय भागवत महापुराण का आयोजन

डिंडोरी दर्पण ब्यूरो। जिले के जनपद पंचायत समनापुर अंतर्गत ग्राम पंचायत कंचनपुर में संगीतमय भागवत महापुराण का आयोजन 23 दिसम्बर से शुरू कराया जा रहा है, आयोजन का समापन 30 दिसंबर को हवन एवं विशाल भंडारे के साथ किया जाएगा,आयोजन को लेकर स्थानीय ग्रामीणों में काफी उत्साह नजर आ रहा है। बताया गया कि संगीत में भागवत महापुराण का वाचन श्री श्री आशुतोष चेतन जी महाराज के द्वारा कथा का वाचन किया जाएगा।आयोजन समिति द्वारा ज्यादा से ज्यादा संख्या में लोगों को पहुंचकर धर्म लाभ लेने की अपील की गई है।



