अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद नगर अभ्यास वर्ग कार्यक्रम हुआ सम्पन्न

जबलपुर। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद सिहोरा जिले का नगर अभ्यास वर्ग का कार्यक्रम वायपास स्थिति रुक्मिणी में दोपहर के समय उपस्थित प्रान्त पदाधिकारी माननीय प्रान्त संगठन मंत्री निधीश नरेंद्रन व प्रान्त सह संगठन मंत्री विपिन गुप्ता , प्रदेश मंत्री सुश्री सुमन यादव , प्रदेश सह मंत्री अंकिता विश्वकर्मा की उपस्थिति में आयोजित किया गया । इस दौरान प्रान्त SFD प्रमुख संकल्प जैन प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।अभ्यास वर्ग के दौरान 132 कार्यकर्ता नगर अभ्यास वर्ग में उपस्थित रहे । इस दौरान कार्यकर्ता सुबह 10 बजे से सायं 4 बजे तक सभी सत्रों में उपस्थित होकर देश समाज संगठन के विषयों पर चर्चा की। अभ्यास वर्ग के दौरान सभी लोगो ने एक साथ सामुहिक भोजन कर थाली में “नो-वेस्ट फ़ूड” का संकल्प लिया और थाली में एक भी अन्य का दाना नहीं छोड़ा।नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति जैसे अन्य महत्वपूर्ण विषयों के माध्यम से सभी छात्र – छात्राये कार्यकर्ताओं को सभी के परिचय देते हुए कार्यक्रम को अवगत कराया। वहीँ नगर अभ्यास वर्ग के अंत में सिहोरा नगर की नवीन कार्यकारिणी की घोषणा भी की गई । एक दिवसीय इस नगर अभ्यास में सिहोरा नगर के सभी कार्यकर्ताओं ने परिश्रम से भव्य नगर अभ्यास वर्ग का समापन रुक्मिणी पैलेस सिहोरा में कराया गया।



