खास खबरजबलपुर दर्पणप्रदेशमध्य प्रदेशराजनीति दर्पण
पारस जैन बने युवक कांग्रेस जिला अध्यक्ष ग्रामीण।

नगर के शीर्ष कांग्रेस नेतृत्व ने दी बधाई।
जबलपुर। राजनीति के पथ पर युवाओं का अग्रसर होना देश के भविष्य के लिए अच्छा संकेत है। आने वाले समय में यदि यह युवा लोगों की समस्याओं को समझ कर उनके समाधान की दिशा में अपने कदम बढ़ाते हैं। तो हम एक सुखद भविष्य की संकल्पना कर सकते हैं।
युवक कांग्रेस जबलपुर जिले के ग्रामीण अध्यक्ष के पद पर बीते दिनों चुनाव हुए और जिसमें अनेक लोगों ने भाग लिया था अपने प्रतिनिधियों को भारी अंतर से पीछे छोड़ते हुए पारस जैन जिलाध्यक्ष के पद पर विजई हुए उनकी इस जीत पर विधायक लखन घनघोरिया तरुण भनोट संजय यादव नीलेश अवस्थी खुशी जाहिर की और उन्हें आगामी जिम्मेदारी के लिए बधाइयां और शुभकामनाएं दी।



