शंकर घाट में नवरात्रि के अवसर पर राम कथा का चल रहा आयोजन

डिंडोरी,जबलपुर दर्पण ब्यूरो। नवरात्रि के पावन अवसर पर शहपुरा विकासखंड के ग्राम ढोंढ़ा के शंकर घाट में श्री राम कथा का आयोजन चल रहा है। बताया गया कि लगातार पिछले सात दिनों से कथा वाचन किया जा रहा है, जहां धर्म लाभ लेने सैकड़ों की संख्या में लोग पहुंच रहे हैं। आयोजन समिति द्वारा हर दिन भंडारे का आयोजन भी कराया जा रहा है, जहां भंडारे का प्रसाद पाने हर दिन बड़ी संख्या में लोग पहुंच रहे हैं। गौरतलब है कि जबलपुर के प्रख्यात कथावाचिका नीता भारती के द्वारा सुमधुर वाणी से संगीतमय श्रीराम कथा कथा का वाचन किया जा रहा है, कथा के दौरान भगवान के सुंदर लीलाओं का वर्णन किया जा रहा है। बुधवार को कथा के सातवें दिन भगवान श्री राम के कई चरित्रों के प्रसंगों का व्याख्या कथावाचिका नीता भारती के द्वारा किया गया, जिसे सुनकर श्रोता मंत्रमुग्ध हो गए। बताया गया कि कथा का आयोजन राष्ट्रीय संत भगत गिरी बच्चू महाराज के सानिध्य में किया जा रहा है, कथा के दौरान ढोंढ़ा सहित आसपास के दर्जनों गांवों की सैकड़ों की संख्या में भक्त पहुंचकर धर्म लाभ ले रहे हैं। शंकर घाट स्थित श्री राम कथा स्थल में शतचण्डी यज्ञ का भी आयोजन किया गया, जिसमें सैकड़ों की संख्या में पहुंचे ग्रामीणों ने यज्ञ में हिस्सा लिया, कथा नवरात्रि की नवमीं तिथि तक चलेगी। आयोजक मंडल ने श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में ढोंढ़ा के शंकर घाट मैं पहुंचकर धर्म लाभ लेने की अपील की है।



