डिंडोरी दर्पणमध्य प्रदेश

नवीन हाई स्कूल परिसर शाहपुरा से महज 20 मीटर दूर बिकती है अंग्रेजी शराब

डिंडोरी,जबलपुर दर्पण ब्यूरो। जिले के जनपद पंचायत शाहपुरा मैं शराब ठेकेदार का बोलबाला है, जिसके सामने शासन प्रशासन के सारे नियम कानून धरे के धरे रह जाते हैं, जहां नियमों को ना मानकर शराब ठेकेदार मनमानी कर रहा है। बताया गया कि नवीन हाई स्कूल परिसर से महज 20 मीटर दूर ही अंग्रेजी शराब की बिक्री धड़ल्ले से करवाई जा रही है, जिसे रोकने या अन्य स्थान पर शराब दुकान को हटवाने ना तो जनप्रतिनिधि ध्यान दें रहे और ना ही प्रशासनिक अमला इस ओर कोई पहल कर रहा। आरोप है कि विभागीय अमला जान कर भी अंजान बना हुआ है, जबकि अवैध शराब की बिक्री से स्कूल में अध्ययनरत सैकड़ों बच्चों पर विपरीत प्रभाव पड़ रहा है।

स्कूल परिसर के अंदर संचालित हो रही तीन स्कूलें – स्थानीय लोगों ने बताया कि शासकीय नवीन हाई स्कूल शाहपुरा परिसर के अंदर ही तीन अन्य स्कूलें भी संचालित हो रही है। परिसर के अंदर बालक उच्च माध्यमिक विद्यालय, कन्या शिक्षा परिसर व माध्यमिक शाला का संचालन वर्षों से हो रहा है, बावजूद ठीक स्कूल परिसर के बगल में ही अंग्रजी शराब की बिक्री धड़ल्ले से करवाई जा रही है। मामले को लेकर स्थानीय लोगों सहित पदस्थ शिक्षकों की स्टाफ ने कई बार दुकान हटाने की मांग कर चुके हैं, बावजूद शराब दुकान को हटवाने में विभागीय अमला नाकाम है। मामले को लेकर लोगों ने सवाल उठाते हुए जल्द से जल्द स्कूल परिसर से दूर शराब की दुकान को हटवाने की मांग की गई है, ताकि स्कूली बच्चों पर विपरीत प्रभाव ना पड़ सके।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page