रेत के अवैध उत्खनन व परिवहन में लिप्त ड्राइवर पर मामला दर्ज मोटर मालिक को अभय दान:बेलखेड़ा थाना

जबलपुर दर्पण नगर संवाददाता। बेलखेड़ा थाना प्रभारी विजय अम्भोरे से मिली जानकारी अनुसार देर रात मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम कूड़ाकला नर्मदा घाट से अवैध रेत का उत्खन्न कर एक हाईवा में चोरी से परिवहन किया जा रहा है सूचना पर ग्राम गुंदरई तिराहे पर दबिश दी गई जहां हाईवा क्रमांक एमपी 20 एचबी 6405 आते दिखा जिसे रोककर चैक करने पर रेत लोड होना पाई गयी चालक से नाम पता पूछने पर अपना नाम विष्णु बर्मन उम्र 19 वर्ष निवासी ग्राम बम्होरी का बताया जिससे हाईवा मय रेत के जप्त करते हुये आरोपी के विरूद्ध धारा 379, 414 भादवि एवं 4/21 खान खनिज अधिनियम के तहत कार्यवाही की गई। जब इस संबंध में बेलखेड़ा थाना प्रभारी विजय अम्भोरे से बात करने की कोशिश की गई तो उनका मोबाइल सस्पेंडेड का मैसेज आया एवं थाने के लैंडलाइन नंबर पर भी बात नहीं हो सकी एवं पुलिस एसडीओपी साहब का मोबाईल रिसीव कभी होता ही नहीं आखिरकार हाईवा मालिक को क्यों आरोपी नहीं बनाया गया, नोटों का चश्मा पहन कर क्यों दबंग रेत माफियाओं को बचाया जा रहा है। ड्राइवर अपनी मर्जी से रेत भरने नहीं गया मालिक के कहने पर ही रेत भरने गया प्रशासन को चाहिए सभी रेत उत्खनन एवं परिवहन करता चाहे बड़ा हो चाहे छोटा हो निष्पक्ष होकर कार्यवाही करें अब देखना होगा जिले के पुलिस कप्तान ऐसे लापरवाही करने वाले थाना प्रभारियों पर कब तक कार्यवाही करते हैं।



