डिंडोरी दर्पणमध्य प्रदेशराजनीति दर्पण

कांग्रेस कमेटी ने अभियान चलाकर ग्रामीणों को दिलाई सदस्यता

कार्यक्रम के दौरान पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के उपलब्धि को गिनाया

डिंडोरी, जबलपुर दर्पण ब्यूरो। मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष कमलनाथ पूर्व मुख्यमंत्री मध्य प्रदेश शासन के निर्देश में 1 फरवरी से घर चलो, घर-घर चलो अभियान की शुरुआत की गई। कार्यक्रम के दौरान जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष वीरेंद्र बिहारी शुक्ला के नेतृत्व में विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 103 शहपुरा के ब्लॉक विक्रमपुर, शाहपुर,मंडलम के पलकी, बरछा, चुरियां सेक्टर से हुई। घर चलो, घर-घर चलो अभियान के तहत जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष वीरेंद्र बिहारी शुक्ला, जिला महामंत्री बृजेंद्र दीक्षित, विधायक प्रतिनिधि गिरवर सिंह मलगाम, कांग्रेस सेवादल प्रदेश सचिव सुरेंद्र सरैया, कपूर बनवासी, विजय दाहिया, के साथ ग्राम पलकी वरछा, चुरिया और मुड़िया खुर्द के ग्रामों में घर घर जाकर जनसंपर्क कर रहे हैं। कार्यक्रम के दौरान पूर्व मुख्यमंत्री कार्यकाल के कार्यों की प्रशंसा करते हुए लोगों ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की। जनसंपर्क अभियान के दौरान नोहर सिंह उददे, आशीष ठाकुर, समूरत बनवासी, कृष्ण कुमार ठाकुर, दिलीप सिंह ठाकुर, ममता बाई, टेकराम बनवासी, अमरावती विश्वकर्मा, चंमरू बनवासी, राम कुमार बनवासी हल्कू बनवासी गणेश बनवासी नितेश बनवासी रवि उदय रतिराम बनवासी जगत बनवासी सहित अन्य ग्राम वासियों ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की। कांग्रेस में शामिल हुए सदस्यों का जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष वीरेंद्र बिहारी शुक्ला ने धन्यवाद करते हुए उनका आभार व्यक्त किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page