अध्यात्म/धर्म दर्पणखास खबरजबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश

आध्यात्म और नैतिक मूल्यों को अपनाकर बने नशामुक्तः सीएसपी अखिलेश गौर

जबलपुर। नशामुक्त भारत अभियान के अन्तर्गत शांतम प्रज्ञा आश्रम गोहलपुर में नशा मुक्ति जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि गोहलपुर सी.एस.पी. श्री अखिलेश गौर जी ने आश्रम में भर्ती मरीजों को “नशामुक्त कैसे बने” विषय पर मार्गदर्शन प्रदान किया।श्री गौर ने बताया कि आध्यात्म और नैतिक मूल्यों का पालन कर युवाओं को नशामुक्त समाज बनाने में अपना योगदान देना चाहिए,नशा मुक्त समाज लोगों को स्वत: आध्यात्म की ओर ले जाएगा। नशा सभ्य समाज के लिए अभिशाप है। पुलिस द्वारा नशा मुक्त अभियान चलाकर नई दिशा देने का कार्य किया जा रहा है। जैसे जैसे लोग नशा को भूलते जाएंगे वैसे वैसे लोगों का झुकाव आध्यात्म की तरफ होगा। जिससे सामाजिक सदभाव व समरसता बढ़ेगी तथा अपराध कम होगा।आध्यात्म ही इन सभी की कुंजी है,साथ ही दैनिक जीवन में युवाओं को खेल,संगीत और आध्यात्मिक साहित्यों को अपनाकर स्वयं को नशामुक्त करके समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने का प्रयास करना चाहिए।इस अवसर पर शांतम प्रज्ञा आश्रम द्वारा पुलिस द्वारा चलाए जा रहे नशामुक्त अभियान के लिए सी. एस. पी. अखिलेश गौर जी को भगवद गीता भेंट कर शुभकामनाए दी गई। कार्यक्रम में समाजसेवी पिंटू पटेल, क्लीनिकल साइकोलॉजिस्ट मुकेश कुमार सेन, पारस कुशवाहा, डॉ आर एस सेन, छोटे सोनी, संतोष अहिरवार, अजय सोनी, चंचल गौतम आदि सदस्य उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page