मंत्री बिसाहूलाल सिंह का दौरा कार्यक्रम।

विकास ताम्रकार/अनूपपुर। मध्यप्रदेश शासन के खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री बिसाहूलाल सिंह दो दिवसीय जिले के भ्रमण पर रहेंगे। 24 दिसम्बर को शाम 4ः00 बजे (हबीबगंज) भोपाल से अमरकंटक एक्सप्रेस से अनूपपुर के लिए प्रस्थान करेंगे तथा रात्रि 1ः30 बजे अनूपपुर पहुंचेंगे एवं ग्राम परासी के लिए प्रस्थान एवं रात्रि विश्राम करेंगे। श्री सिंह 25 दिसम्बर को प्रातः 10 बजे ग्राम परासी से नगर परिषद जैतहरी के लिए प्रस्थान करेंगे। आप प्रातः 10ः30 बजे से जैतहरी में प्रदेश के किसानों के खाते में किसान कल्याण योजना राशि की किश्त अंतरित करने के कार्यक्रम में भाग लेंगे। श्री सिंह शाम 4 बजे जैतहरी से ग्राम परासी के लिए प्रस्थान करेंगे एवं वहां रात्रि विश्राम करेंगे।
खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री बिसाहूलाल सिंह 26 दिसम्बर को प्रातः 10ः30 बजे ग्राम परासी से अनूपपुर के लिए प्रस्थान करेंगे। आप प्रातः 11 बजे अनूपपुर पहुंचकर कलेक्ट्रेट के एन.आई.सी. कक्ष में वर्चुअल मंत्री परिषद बैठक में भाग लेंगे। आप शाम 5 बजे अनूपपुर से ग्राम परासी के लिए प्रस्थान करेंगे। सिंह रात्रि 10ः30 बजे ग्राम परासी से अनूपपुर के लिए प्रस्थान करेंगे एवं रात्रि 11ः30 बजे अनूपपुर से अमरकंटक एक्सप्रेस से भोपाल के लिए प्रस्थान करेंगे।



