छतरपुर दर्पणमध्य प्रदेश

चुरयारी पँचायत के विकास कार्यो को दीमक की तरह खा रहे सरपंच सचिव

फिर डलवा दिया दो इंची सी सी रोड।

लवकुशनगर। गौरिहार जनपद पंचायत अंतर्गत ग्राम पंचायत चुरयारी में सरपँच, सचिव दीमक की तरह लगे हुए है जिस तरह लकड़ी में दीमक लग जाता है और उसको अंदर ही अंदर खोखला कर देता है वैसे ही पँचायत के निर्माण कार्यो को खोखला कर रहे है। सरकार पँचायत में विकास कार्यो के नाम पर लाखो रुपये दे रही है लेकिन सरपँच,सचिव उन रुपयो से अपना विकास कार्य करा रहे है। सरपँच सचिव ने पँचायत से अभी दो दिन पहले मेंन रोड से गांव की तरफ सी सी रोड डलवाया है जिसकी ऊंचाई महज दो इंच ही है इतना ही नही सरपँच ने जो भी सी सी रोड डलवाया है उसकी ऊंचाई 3 इंच से 4 इंच ही है। पूरे पंचायत में जो भी काम हो रहे है मानक अनुरूप नही किये गए और न किये जा रहे है। साथ ही निर्माण कार्य मे बालू की जगह राखू लगाई जाती है अब देखना यह कि जनपद सी ई ओ केशव प्रसाद दुवेदी चुरयारी सरपँच सचिव पर मेहरबान होते है या फिर सी सी रोड़ की जांच कराकर उसको निरस्त करने का आदेश देते है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page