गरीबों की सेवा कर मनाया पूर्व पीएम वाजपेई का जन्मदिन।

जरूरतमंद लोगों को बांटे गए कंबल।
जबलपुर। पूरे देश में पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेई का जन्मदिन मनाया गया। संस्कारधानी जबलपुर में भी स्वर्गीय अटल जी का जन्म दिवस श्रद्धा और देशभक्ति के भाव के साथ मनाया गया।
दीनदयाल उपाध्याय मंडल के अंतर्गत आने वाले महात्मा गांधी वार्ड क्रमांक 25 में गरीबों को कंबल बांटे स्व. अटल जी को याद किया गया। बूथ क्रमांक 164 में स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेई का 96 वें जन्मदिन पर बूथ अध्यक्षा, मंडल के पदाधिकारी के साथ क्षेत्रीय जन भी उपस्थित थे।
बूथ क्रमांक 164 की अध्यक्षा और भाजपा कार्यकर्ता जागृति शुक्ला ने इस कार्यक्रम को गरीबों की सेवा के तौर पर आयोजित किया। कड़कड़ाती ठंडी जरूरतमंदों को कंबलों का वितरण किया गया। इस कार्यक्रम में आनंद मिश्रा, गणेश मिश्रा, सचिन अग्रवाल, सुनील जैन, राजू केसरवानी, अंबर जैन, मुकेश शुक्ला, विशाल साहू, राकेश त्रिवेदी, पिंटू, मेहता, स्वाति सुनीता जैन, विनीता जैन, सरोज जैन, सरोज वितरण कार्यक्रम में शामिल हुए। , रितिका, ज्योति, रेखा, माया सुहाने, संध्या, अनीता शुक्ला, जागृति शुक्ला, के साथ बुजुर्ग महिलाओं और वृद्धजन भी उपस्थित रहे।



