भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेई का जन्मदिन सुशासन दिवस के रूप में मनाया गया

डिंडोरी दर्पण ब्यूरो। जिला मुख्यालय सहित सभी विकासखंड स्तर सहित पंचायत स्तर पर भी पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेई जी की जयंती सुशासन दिवस के रूप में मनाई गई,बताया गया कि पंचायत स्तर पर भी कार्यक्रमों के आयोजन कराए गए। इसी तरह शाहपुरा में भारत रत्न देश के पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटलबिहारी बाजपेयी का जन्मदिन उत्साह के साथ मनाया गया।कार्यक्रम का आयोजन मंडल अध्यक्ष के निवास में किया गया, जहां पर सर्वप्रथम अटल बिहारी के तैलीय चित्र पर दीपप्रज्वलन किया गया ,कार्यक्रम की अगली कड़ी में जिला महामंत्री ज्ञानदीप त्रिपाठी ,बसंत गुप्ता ,सतोष साहू,मनोहर सोनी के द्वारा स्वर्गीय अटल बिहारी बाजपेयी के जीवन में प्रकाश डाला, साथ ही अपने अनुभवो को सांझा किया,उदबोधन के बाद भाजापा की रीतिनीति से प्रभावित हो कर करीब एक दर्जन से ज्यादा ग्रामीणो ने भाजापा की सदस्यता ग्रहण कार्यक्रम के दौरान करया गया। कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष धनश्याम कछवाहा ,राजेन्द्र तिवारी,पवन साहू,विष्णु साहू, हरीश राय,राजेश गुप्ता,राहुल रैकवार,अर्जुन झरिया,मोहन झरिया,बद्री प्रसाद यादव,शोभाराम झरिया,शलभ साहू,श्याम सिंह कुलस्ते,रामरतन यादव,पुसौया लाल झरिया,राकेश परस्ते आनीष कुमार गौतम मंडल मीडिया प्रभारी व पदाधिकारी सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।



