जबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश

जबलपुर में छह कोरोना पॉजिटिव और मिले, संख्या हुई…

जबलपुर। मेडिकल कॉलेज की वायरोलॉजी लैब से आज बुधवार को मिली जाँच रिपोर्ट्स में छह व्यक्तियों को कोरोना पॉजिटिव पाया गया है । कोरोना पॉजिटिव मिले व्यक्तियों में गणेश मंदिर दीक्षितपुरा निवासी बड़ा फुहारा में रूपाली शो रूम के सामने स्थित बैग दुकान का संचालक उम्र 45 साल, मदन मोहन मालवीय वार्ड निवासी तहसील कार्यालय के समीप चाय की दुकान चलाने वाला 27 साल का युवक, आईटीआई माढ़ोताल दीनदयाल वार्ड निवासी 50 वर्षीय पुरुष, पूर्व में पॉजिटिव मिले व्यक्ति के सम्पर्क में आया ज्योति नगर आनन्द कुंज गढ़ा निवासी डेयरी व्यवसायी का 16 वर्षीय भतीजा , सिटी कोतवाली के समीप रहने वाली 28 वर्षीय महिला जिसके पिता पूर्व में संक्रमित पाये गये थे तथा हनुमानताल खेरमाई वार्ड निवासी पूर्व में पॉजिटिव पाई गई महिला का पति उम्र 45 वर्ष शामिल है ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page