खाद ना मिलने से किसान परेशान…

प्रबंधक पर लापरवाही के आरोप

- बजाग जनपद अंतर्गत खरगहना गांव स्थित सोसाइटी का मामला
डिंडोरी, नंद किशोर ठाकुर।
जिले के बजाग जनपद अंतर्गत ग्राम पंचायत खरगहना गांव में स्थित सोसाइटी से खाद ना मिल पाने से किसान परेशान हैं।परेशान किसानों ने बताया कि इन्हीं खरीदी गई खाद को किसान फसलों में उपयोग करेंगे,बावजूद जिम्मेदारों द्वारा किसानों को खाद उपलब्ध नहीं कराई गई,क्षेत्र के किसानों को खाद ना मिलने के कारण यहां-वहां भटकना पड़ रहा है, जिससे किसानों को काफी परेशानी हो रही है।गौरतलब है कि सोसाइटी अंतर्गत क्षेत्र के लगभग एक दर्जन गांव के सैकड़ों किसान आते हैं, जिन्हें परेशान होना पड़ रहा है, लेकिन जिम्मेदारों द्वारा कोई ठोस पहल नहीं की जा रही।
- केंद्र से नदारद रहते हैं प्रबंधक
स्थानीय किसानों की मानें खरगहना गांव में स्थित सोसाइटी में पदस्थ प्रबंधक द्वारा आए दिन लापरवाही की जाती है, केंद्र से प्रबंधक आए दिन नदारद भी रहने हैं। ग्रामीणों ने आरोप लगाया गया कि किसान विभिन्न कामों से सोसाइटी पहुंचते हैं, लेकिन प्रबन्धक की नदारद की वजह से किसानों के कार्य भी नहीं हो रही है, जिससे सैकड़ों किसान परेशान हैं। किसानों ने जल्द से जल्द खाद उपलब्ध करवाने की मांग की है।



