डांडविदयपुर गांव के स्थानीय ग्रामीण पहुँचे कोतवाली

सीसी सड़क की राशि गबन करने पंचायत पर लगाया आरोप।
डिंडोरी दर्पण ब्यूरो। जिले के डिंडौरी जनपद क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत डांडविदयपुर के ग्रामीण बड़ी संख्या में सिटी कोतवाली पहुँचे,जहाँ ग्रामीणों ने कोतवाली प्रभारी से ग्राम में बनाई गई अधूरी सी सी सड़क की पूरी राशि निकालने का आरोप लगाते हुए जिम्मेदारों पर कार्यवाही की मांग की जा रही है। बताया गया कि ग्राम के सरपंच,सचिव व रोजगार सहायक द्वारा भ्रष्टाचार करते हुए अधूरा मार्ग को पूरा बताकर राशि का आहरण कर लिया गया है। लामबंद ग्रामीणों ने मुखर होकर सिटी कोतवाली पुलिस से शिकायत कर आरोप लगाया है कि ग्राम में मुख्य मार्ग से मंडल के घर तक वार्ड क्रमांक 17 में 500 मीटर सीसी सड़क बनना स्वीकृत हुआ था, लेकिन 200 मीटर सीसी सड़क बनाकर 500 मीटर की सीसी सड़क की राशि निकाल कर आहरित कर शासन को चुना लगाया गया है।ग्रामीणों ने पूरे मामले में कोतवाली पुलिस से शिकायत कर जल्द से जल्द कार्रवाई की मांग की है।



