जबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश

अभ्युदय अभियान जानकारी शिविर आयोजित

नगर पालिका परिषद सिहोरा के सभी वार्डो में एक साथ
जबलपुर। जबलपुर जिला प्रशासन के आदेशानुसार नगर पालिका परिषद सिहोरा में अभ्युदय शिविरों के माध्यम से सभी वार्डो में अभियान चलाया गया । इस अभियान का मुख्य उद्देश्य सरकार की विभिन्न प्रकार की जानकारी आम नागरिकों को हो और उसका लाभ प्राप्त कर सकें । इस अभियान को नगर पालिका परिषद मुख्य कार्यपालन अधिकारी जय श्री चौहान के निर्देश पर नगर के समस्त वार्डो में सुबह 10 बजे से लगा कर शासन की जानकारी वार्ड वाई वार्ड रहवासियों को उपलब्ध कराई गई ।इस आयोजित शिविर में नगर पालिका के समस्त वार्ड प्रभारी निरीक्षक व कर्मचारियों ने अपना सहयोग दे कर शासन प्रशासन की इस अभ्युदय अभियान की जानकारी उपलब्ध कराई । वही इस कार्य को सफलता पूर्वक सहयोग प्रदान करने में स्वसहायता समूह का भी योगदान रहा । इस प्रकार से ये अभ्युदय एवं समस्त विभागीय जानकारी शिविर आयोजित कर बताया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page