विधायक दिनेश राय ने किया दिव्यांग जनों को पुरुस्कृत

राजकुमार ठाकुर संवाददाता सिवनी मध्य प्रदेश से
बाहुबली लान मे सामाजिक न्याय विभाग सिवनी द्वारा सामर्थ्य कार्यक्रमों के अतंर्गत विश्व विकलांग दिवस के अवसर पर आनलाईन प्रतियोगिता मे चयनित दिव्यांग जनों को पुरस्कार वितरण कार्यक्रम का आयोजन सिवनी विधानसभा क्षेत्र के भाजपा विधायक दिनेश राय मुनमुन * के मुख्य आतिथ्य मे संपन्न हुआ।
इस मौके पर सिवनी विधायक दिनेश राय मुनमुन ने उपस्थित जनों को संबोधित करते हुए कहा कि कोरोना महामारी की वजह से इस वर्ष विभाग द्वारा आनलाईन प्रतियोगिता आयोजित किया गया है, कोरोना से बचाव एवं सुरक्षा हम सभी के लिए जरुरी है। विभाग ने शासन की मंशानुसार आपके बीच प्रतियोगिता आयोजित कराकर प्रतिभा को निखारने का काम किया है प्रतियोगिता मे पहला दूसरा आना जरुरी नहीं है बल्कि उसमे भाग लेना- कोशिश करना जरुरी है, मै सभी बच्चों को बधाई देना चाहूंगा। प्यारे बच्चे-बच्चियों आपके अंदर असीम क्षमताएं और ताकत है। आप एक सामान्य व्यक्ति से भी अधिक सोच रखते है आप सब कुछ कर सकते हो, बस अपने अंदर आत्मविश्वास होना चाहिए। ईश्वर ने हमारे शरीर मे जो कमी दी है आप उसे भूलकर अपनी क्षमता से बेहतर से बेहतर कार्य करें। और हर प्रतियोगिता को जीतें। आप सभी वह कर सकते जो सामान्य व्यक्ति नही कर सकता। सरकार अने योजनाओं के माध्यम से दिव्यांग जनों की बेहतरी के लिए लगातार कार्य कर रही है।
इस दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती मीना बिसेन श्रीमती प्रतीक्षा बृजेश राजपूत श्याममिलन मिलन पांडे अजय बाबा पांडे एवं नरेशगिरी गोस्वामी की अतिथि के रुप मे गरिमामय उपस्थिति रही। इस अवसर पर वीरेश बघेल उपसंचालक सामाजिक न्याय एवं निशक्तजन, आईडीबीआई बैंक के शाखा प्रबंधक सचिन दीवान , मनोज अवारी , हरिशंकर साहू राजेश अवधिया उपसरपंच गोपालगंज, संतोष विश्वकर्मा अजीत जैन जापानी भैया, जिब्राईल मंसूरी मीडिया प्रभारी विधायक सिवनी, विभाग के अधिकारी, कर्मचारीगण एवं दिव्यांग बच्चे एवं उनके पालकगणों की कार्यक्रम विशेष उपस्थिति रही।



