डिंडोरी दर्पणमध्य प्रदेश

मंडल कार्यकारिणी गठन में पक्षपात का लगाया आरोप

डिंडोरी दर्पण ब्यूरो। जिले के भाजपा मंडल डिंडोरी के कार्यकारिणी घोषणा के बाद से ही कुछ भाजपा कार्यकर्ताओं में असंतोष व्याप्त है, जहां कार्यकारिणी गठन के बाद पक्षपात का आरोप लगाया गया है, कार्यकारिणी गठन से असंतुष्ट होकर जिले के पूर्व मंडल मीडिया प्रभारी दशरथ सिंह राठौर ने जिले के वरिष्ठ पदाधिकारियों को अपना इस्तीफा भेजा है। पार्टी नेताओं को दिए गए इस्तीफा में उल्लेख किया गया कि कार्यकारिणी गठन के दौरान पक्षपात किया गया जहां निष्ठावान व कर्मठ कार्यकर्ताओं को कार्यकारिणी से दूर रखा गया। गौरतलब है कि भाजपा के डिंडोरी मंडल से दशरथ सिंह राठौर को मंडल अध्यक्ष की दावेदारी कर रहे थे,लेकिन अब उनके नाम के स्थान पर अन्य कार्यकर्ता का नाम अध्यक्ष पद के लिए चुना गया है, जहां भाजपा के कार्यकर्ताओं ने पक्षपात करते हुए कार्यकारिणी गठन का आरोप लगाया गया है।श्री राठौर ने मुखर स्वर में पक्षपात का आरोप लगाते हुए अपना इस्तीफा भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारियों को भेजा गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page