डिंडोरी दर्पणमध्य प्रदेश

महिला कांग्रेस कमेटी गाड़ासरई ने मनाया स्थापना दिवस

डिंडोरी दर्पण ब्यूरो। जिले के गाड़ासरई महिला कांग्रेस कमेटी द्वारा कांग्रेस का स्थापना दिवस मनाया गया। कांग्रेस कमेटी के जिला अध्यक्ष संतोषी रामजी के नेतृत्व में कांग्रेस के स्थापना दिवस में पूज्य महात्मा गांधी के तेलीय चित्र पर फूल माला अर्पण कर १३६ वां स्थापना दिवस मनाया गया। इस अवसर पर महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष संतोषी रामजी साहू ने कांग्रेस स्थापना दिवस के अवसर पर कार्यकर्ताओं को बधाई एवं शुभकामनाएं दी। कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि
हमारे लिए आज का दिन बहुत ही गर्व और गौरव का दिवस है,कांग्रेस की स्थापना को लंबा सफ़र तय करते-करते 135 साल हो गए, 136 साल का त्याग, बलिदान,कुर्बानी का शानदार इतिहास स्वर्णिम अक्षरों में लिखा गया है ,तिरंगे झंडे वाली महात्मा गांधी की इस पार्टी ने पूरे मुल्क को एक और अखंड रखा।

आगें अपने उद्बोधन में उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी में बड़े-बड़े महापुरुष हुए हैं ,जिन्होंने आजादी के पहले देश को बनाने का सपना देखा वो आज हमारे बीच नहीं रहे, हम श्रद्धापूर्वक उन्हें नमन करते हैं। आज़ादी के बाद इंदिरा गांधी शहीद हो गईं, देश की एकता के ओर अखंडता भारत के लिए, राजीव गांधी शहीद हो गए।
इस अवसर पर ब्लाक महिला कांग्रेस अध्यक्ष लक्ष्मी बाई ठाकुर, ब्लाक अध्यक्ष रमाकांत साहू, अजय साहू ,शनि साहू ,रूकमणि बाई ,जयंती बाई ,किरन बाई, मैना बाई ,बैजयंती बाई ,शांता बाई सहित अन्य पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page