हाइवे पर बनी रूसिया बिल्डिंग भी नियमों की उड़ा रही धज्जियां

एसबीआई की मुख्य शाखा संचालित, अब नर्मदा अस्पताल शुरू होने की तैयारी, विशाल बिल्डिंग में नहीं है पार्किंग की व्यवस्था, आये दिन लगता है जाम
पार्किंग की जगह बना दिया एसबीआई का लॉकर रजिस्ट्री से ज्यादा जमीन पर हो गया निर्माण
छतरपुर। पन्ना रोड एलआईसी ऑफिस के सामने हाइवे पर बनी रूसिया बिल्डिंग भी नियमों की उड़ा रही धज्जियां, एसबीआई की मुख्य शाखा संचालित, अब नर्मदा अस्पताल शुरू होने की तैयारी, विशाल बिल्डिंग में नहीं है पार्किंग की व्यवस्था, निर्माण स्वीकृति एवं नगर एवं ग्राम निवेश से स्वीकृत नक्शे के साथ की गई छेड़छाड़, स्वीकृत नक्शे में दर्शायी पार्किंग में बन गया एसबीआई का बैंक लॉकर, पड़ोसियों के दरवाजे पर लग रहा वाहनों का जमावड़ा, परेशान पड़ोसियों ने नगर पालिका और यातायात पुलिस से की थी रूसिया बिल्डिंग के मालिक पर कार्यवाही की मांग, नगर पालिका द्वारा रूसिया बिल्डिंग के विरूद्ध कार्यवाही नहीं करने को लेकर उठ रहे गंभीर सवाल, उल्लेखनीय है कि विगत रोज नगर पालिका ने रिकांडो बिल्डिंग एवं बुन्देलखण्ड गु्रप की सटई रोड पर निर्माणाधीन बिल्डिंग को लेकर जारी किए थे नोटिस, रिकण्डो बिल्डिंग के बगल में बनी रूसिया बिल्डिंग को नपा ने नही किया नोटिस जारी, उठ रही नपा पर सवाल।



