मण्डला दर्पणमध्य प्रदेश

मकर संक्रांति से प्रारम्भ होगा श्रीराम मंदिर निधि समर्पण अभियान

जिला अभियान टोली की बैठक सम्पन्न
मण्डला। अयोध्या में भव्य राम मंदिर निर्माण के लिए जिले में श्रीराम मंदिर निधि समर्पण अभियान के माध्यम से गांव-गांव के प्रत्येक रामभक्त परिवारों से संपर्क किया जाएगा। मकर संक्रांति से प्रारम्भ होकर आगामी एक माह तक चलने वाले इस विशेष संपर्क महाअभियान की पूर्व तैयारी के लिए जिला अभियान समिति की बैठक शुक्रवार को आयोजित हुई जिसमें ग्राम स्तर पर रामसेवकों की बैठक आयोजित कर अभियान टोली के गठन पर चर्चा हुई। अभियान समिति के जिला प्रमुख अमित बैरागी ने बताया कि अयोध्या में बन रहे श्रीराम मंदिर के लिए धन संग्रह का यह अभियान मकर संक्रांति से प्रारंभ होकर आगामी एक माह तक चलाया जाएगा। उन्होंने बताया कि यह जनसंपर्क अभियान विश्व का सबसे बड़ा धन संग्रह अभियान होगा। इसे श्रीराम जन्मभूमि निधि समर्पण अभियान नाम दिया गया है। इसके जरिए देश भर के विभिन्न धार्मिक, सामाजिक संगठनों के कार्यकर्ताओं की टोलियां रामभक्त परिवारों तक पहुंचेंगी। इस निधि समर्पण कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य सभी हिन्दू समाज के लोगों को भव्य श्रीराम मंदिर निर्माण से जोडऩा है। जिसे ध्यान में रखते हुए रामसेवकों की टोलियों के माध्यम से जिले के प्रत्येक गांव के हर एक सनातन घर में जाएंगे और उनसे सीधे जुड़ेंगे। उन्होंने कहा कि एक माह तक चलने वाले इस अभियान के माध्यम से संग्रहित होने वाली राशि को श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र न्यास में भेजी जाएगी। उन्होंने जिले के सभी रामभक्तों से श्रीराम मंदिर निधि समर्पण अभियान में सक्रिय सहयोग प्रदान करने की अपील की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page