ब्लॉक कांग्रेस कमेटी का नववर्ष मिलन समारोह सम्पन्न

मण्डला। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी बम्हनी ग्रामीण द्वारा जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष एड. राकेश तिवारी जी के मुख्य आतिथ्य में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष बेनिश्याम राय जी की अध्यक्षता में महाराजपुर में नववर्ष मिलन समारोह एवं बैठक आयोजित की गई l इस अवसर पर जिला कांग्रेस अध्यक्ष एड.राकेश तिवारी ने ग्रामीण क्षेत्र से आये मंडलम सेक्टर बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं का उत्साह बढ़ाते हुए उन्हें कांग्रेस की असली ताकत कहा साथ ही पंचायत चुनावों में आपसी सामंजस्य बनाकर कांग्रेस की ओर से एक ही प्रत्याशी उतारने की बात कही, पंचायत चुनावों को गंभीरता से लेते हुए सभी कार्यकर्ताओं को एकसाथ जुटकर पूरी ताकत से चुनाव में उतरने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पंचायत चुनाव के माध्यम से जड़ को मजबूत करना होगा। सम्मेलन में जिला कांग्रेस प्रवक्ता एडवोकेट संजय चौरसिया, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी मंडला अध्यक्ष अमित शुक्ला, युवा कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष राहुल सिंगौर ने उपस्थित कांग्रेसजनों को संबोधित किया जहाँ युवा कांग्रेस जिला महासचिव एवं पार्षद हनी बर्वे, आई टी सेल जिला महासचिव कुलदीप कछवाहा, जनपद सदस्य मुरारी मरावी, मंडलम अध्यक्ष पंकज पटेल, नोतम दास बैरागी, सुनील राय, चंदर सिंह कुड़पे, मिस्तर सिंह कुर्वेती, नीरज आर्मो, बसंत रजक, ऋषि पांडे, किशन उइके, सुरेन्द्र साहू, पंचम सिंह मरावी, सुखचैन सिंह मरावी, मनमोहन बैरागी, राकेश उईके, खैरसिंह मरावी, रमेश प्रसाद सिंगौर, लेखराम टेकाम, राजेश मिश्रा अतर सिंह मरावी जी एवं सैंकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रही l



