बसपा संस्थापक काशीराम के विचार सदैव प्रेरणा देते रहेंगे।

9 अक्टूबर को होगा एक भव्य आयोजन।
जबलपुर। जो पीढ़ी अपने पूर्वजों को याद कर उनके बताए हुए मार्ग पर चलती हैं उनके विचारों से प्रेरणा लेती है निश्चित ही उसकी सफलता नियति तय कर देती है।
बहुजन समाज पार्टी जिला इकाई के द्वारा 9 अक्टूबर 2020 को 12 बजे से, सिंधी धर्मशाला, घंटाघर के पास, जबलपुर में, डी एस 4. बामसेफ, और बहुजन समाज पार्टी के संस्थापक मान्यवर साहब कांशीराम जी का 14वां परिनिर्वाण दिवस, विचार संगोष्ठी के रूप में मनाया जायेगा, मुख्य अतिथि जोन प्रभारी सेठ बालकिशन होंगे, विशिष्ट अतिथि राकेश चौधरी, ओम समद, इंजी सुभाष मरकाम एवं बसपा जिला अध्यक्ष एड लखन अहिरवार कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगे, आयोजित कार्यक्रम में उपस्थित होने की अपील बसपा जिला महासचिव राकेश समुंदरे, राकेश चक्रवर्ती, डा सतपाल सिंह, दिनेश कुशवाहा, इशवरी बौध, विष्णु बर्मन, एड राकेश, भोले शंकर, संदीप सूर्यवंशी, चंदमणी वर्मा, जानकी प्रसाद, एन पी गौतेल,लछमन समुंदरे, नरेंद्र बेन, रिषभ साठे, लछमन चौधरी, शंभु कोरी, नरेंद्र चौधरी, मुकेश सूर्यवंशी, अजय अहिरवार, संजू राज, राजेश कोल, दीनदयाल बर्मन, डेलन मरावी, श्याम लाल कुशवाहा, राजेश सिंह, बबीता गोटिया, जवाहर अहिरवार, प्रेम पहलवान, रवि सतनामी, एवं बसपा जबलपुर के सभी पदाधिकारीयों ने की है.



