डिंडोरी दर्पणमध्य प्रदेश

खबर प्रकाशन के बाद हरकत में आया अमला, अधूरा मार्ग को कराया जा रहा पूरा

डिंडोरी/शाहपुर दर्पण। जिले के डिंडोरी जनपद अंतर्गत कुर्कवारा रयैत से मुड़िया कला तिराहा तक मुख्यमंत्री ग्रेवल डामरीकरण निर्माण कार्य वर्षों से अधूरा पड़ा हुआ था,शिकायत के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं की जा रही थी। समस्या को लेकर दैनिक जबलपुर दर्पण अखबार ने सड़क मार्ग पड़ा अधूरा, ठेकेदार पूरा करने नहीं कर रहा पहल शीर्षक से समस्या को प्रमुखता से प्रकाशित किया था। संज्ञान में लेते हुए जिम्मेदारों द्वारा अधूरे पड़े मार्ग को पूरा कराए जाने की पहल की जा रही है,अधूरा पड़ा मार्ग पूरा हो जाने से लोगों को आवागमन करने में सुविधा मिलेगी। लोगों ने दैनिक जबलपुर दर्पण परिवार को धन्यवाद दिया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page