कार्यालय अधीक्षक, नेताजी सुभाषचन्द्र बोस, केन्द्रीय जेल


जबलपुर। अंतर्राष्ट्रीय मानवाधिकार दिवस के अवसर पर केन्द्रीय जेल जबलपुर में विधिक साक्षरता शिविर का आयोजनजबलपुर! जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अध्यक्ष के निर्देशन में, सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण शरद भामकर एवं जिला विधिक सहायता अधिकारी मोहम्मद जिलानी, की उपस्थिति में आज दिनांक 10.12.2020 को अंतर्राष्ट्रीय मानवाधिकार दिवस के अवसर पर बंदियों के हितार्थ केन्द्रीय जेल जबलपुर में विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन कोविड-19 महामारी के मार्गदर्शी सिद्धांतो का पालन करते हुए किया गया। जिला विधिक सहायता अधिकारी मोहम्मद जिलानी द्वारा बंदियों को संविधान द्वारा प्रदत्त मौलिक अधिकारों के बारे में जानकारी दी गई। जेल उप महानिरीक्षक/जेल अधीक्षक गोपाल प्रसाद ताम्रकार द्वारा बंदियों को मानवाधिकारों के महत्व की प्रासंगिकता तथा स्वयं के साथ-साथ अन्य व्यक्तियों के अधिकारों का हनन न करने के संबंध में बताया गया। शिविर के अंत में सचिव मान्नीय श्री शरद भामकर द्वारा भारत एवं अन्य देशों में मानवाधिकारों की तुलनात्मक जानकारी दी गई। शिविर में जन-साहस एन.जी.ओ. के प्रतिनिधि जगदीश प्रसाद द्वारा जेल में बंदियों के हितार्थ उपचार हेतु चिकित्सालय तक पहुंचाने हेतु एक एम्बुलेंस, महिला बंदियों हेतु सिलाई मशीन एवं जेल में नर्सरी लगवाने का आश्वासन दिया गय विधि अधिकारी श्री अशोक सिंह द्वारा मानवाधिकारों की एैतिहासिक पृष्ठभूमि पर पर प्रकाश डालते हुऐं उसके महत्व की जानकारी दी गई। कार्यक्रम में वरिष्ठ परीवीक्षा एवं कल्याण अधिकारी श्री रामदास उमाड़े, उप जेल अधीक्षक श्री आर.पी.मिश्र, श्री नारायण सिंह राणा, विधि छात्र श्री अशोक ठाकुर तथा जेल के अन्य अधिकारी /कर्मचारी तथा जेल पैरालीगल वाॅलेंटियर्स उपस्थित रहे। शिविर में मंच का संचालन सहायक जेल अधीक्षक श्री राकेश मोहन उपाध्याय द्वारा किया गया।



