सड़क दुर्घटना में आठ घायल, एंबुलेंस की मदद से जिला अस्पताल में कराया भर्ती


डिंडोरी दर्पण ब्यूरो। कोतवाली थाना अंतर्गत ग्राम खाम्ही और मुड़िया कला के बीच सड़क दुर्घटना में हुई तीन बाइकों की एक साथ भिड़ंत में आठ लोग घायल हुए हैं घटना के बाद घायलों को एंबुलेंस की मदद से इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया गया है। जानकारी में बताया गया कि डिंडोरी के खाम्ही और मुड़िया कला गांव के बीच तीन बाइकों में जोरदार भिड़ंत हो गई, घटना में आठ लोग घायल हुए हैं। बताया गया मुड़िया कला से डिंडोरी की ओर आ रहे बाइक सवार शराब के नशे में था,जो डिंडोरी से मुड़िया कला की ओर जा रहे दो बाइक सवारों को जोरदार टक्कर मार दी, सड़क दुर्घटना में आठ लोग घायल हुए हैं, घटना के बाद मौके पर पहुंची एंबुलेंस की मदद से घायलों को जिला चिकित्सालय में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है,जहां घायलों का इलाज जारी है। फिलहाल मामले को लेकर पुलिस ने मामला कायम कर जांच शुरू कर दी है।



