233 मरीजों का नेत्र परीक्षण,75 मरीजों का हुआ मोतियाबिंद ऑपरेशन पंजीयन।

साथ ही पूर्व राज्यमंत्री से की हृदय एवं नेत्र चिकित्क की मांग।
गाडरवारा। पीड़ित मानवता की सेवा में सदा समर्पित रहना वाला समाजसेवी संगठन श्री साईं श्रद्धा सेवा समिति के तत्वाधान में राष्ट्रीय युवा दिवस स्वामी विवेकानंद जयंति के उपलक्ष्य में दादा वीरेंद्रपुरी नेत्र संस्थान, देवजी नेत्रालय के उपक्रम में निःशुल्क नेत्र जाँच एवं ऑपरेशन शिविर के करीब 233 मरीजों का नेत्र परीक्षण कर आई ड्राप दिए गया। साथ ही 75 मरीजों का 75 मरीजों को मोतियाबिंद ऑपरेशन हेतु पंजीकृत किया गया। जिसमे से प्रथम चरण में 51 मरीजों को जबलपुर बस द्वारा भेजा गया।
निःशुल्क नेत्र जाँच एवं ऑपरेशन शिविर में मुख्यअतिथि रहे जालम सिंह पटैल लधु एवं कुटीर पूर्व राज्यमंत्री एवं नरसिंहपुर विधायक,विशिष्ट अतिथि श्रीमती साधना स्थापक पूर्व विधायक,नवनीत चाचा पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष एवं कार्यक्रम की अध्यक्षता कुशलेन्द्र श्रीवास्तव मानव अधिकार आयोग पूर्व आयोग मित्र एवं समिति संरक्षक की उपस्थिति में कोरोना महामारी की सम्पूर्ण गाईडलाइन का पालन करते हुए साईं बाबा तथा स्वामी विवेकानंद के तैलचित्र की पूजा अर्चना कर शुभांरभ किया गया। स्वागत उद्बोदन समिति संयोजक आशीष राय ने पूर्व राज्यमंत्री से नगर के लिए की हृदय एवं नेत्र चिकिसक की मांग करते हुए कहा शहर की स्वस्थ सेवा में कही न कही इन चिकिसक की कमी को विगत एक दशक से महसूस की किया जा रहा है जिनके कारण चाहे हृदय के मरीज हो या नेत्र के मरीज उन्हें या तो प्राइवेट में इलाज करना पड़ता है या अपने प्राणों से हाथ धोना पड़ता है ऐसे में शहर को ऐसे चिकिस्को की महती आवश्यकता है। मुख्यअतिथि जालम सिंह पटैल ने नेत्र के महत्व को प्रदर्शित करते हुए समिति के कार्यो की भूरी भूरी प्रसंशा की साथ ही विवेकानंद के व्यक्तत्व को प्रदर्शित किया। पूर्व विधायक साधना स्थापक ने पीड़ित मानवता में एक दशन से कार्य निरंतर करते रहने पर समिति का अभिवादन करते हुए उपचाररत मरीजों के उज्जबल भविष्य की कामना की। कुशलेन्द्र श्रीवास्तव ने समिति के कार्यो को रखते हुए हुए सेवा की उदारता को प्रस्तुत किया। मंच का संचालन प्रफुल्ल दीक्षित एवं आभार व्यक्त बबलू कहार ने किया। कार्यक्रम के अंत में दादा वीरेंद्रपुरी जी नेत्र संस्थान की ओर से अलोक मिश्रा,नेत्र सहायक यू एस पटैल,एच एस अहिरवार का विशेष सहयोग के लिए स्मृति चिन्ह भेंट करा सम्मान किया गया। पूरे आयोजन में श्रीकांत राठी,संजू अग्रवाल,सोनू बरैहया,जी एम् मेडिकल,जगदम्बा मेडिकल स्टोर्स,कुशल प्रिंटर्स,आरके स्टूडियो,साईं आशीष बैटरी,यूनिक कैफे,साई आशीष चिल्ड वाटर सहित समिति की युवा इकाई,महिला इकाई,गोसेवा इकाई,विधार्थी इकाई,बाल इकाई सहित सभी समिति सदस्यों क विशेष सहयोग रहा।



