श्रीराम मंदिर संपूर्ण विश्व को दिशा देने वाला केंद्र बनेगा: ललित पारधी

श्रीराम जन्मभूमि मंदिर निर्माण सम्पर्क अभियान की जिला समिति घोषित
मण्डला। माघ पूर्णिमा तक चलने वाले श्रीराम जन्मभूमि मंदिर निर्माण सम्पर्क महाअभियान की अभियान समिति की बैठक बुधवार को सम्पन्न हुई। बैठक को सम्बोधित करते हुए मुख्य वक्ता एवं इस अभियान के सह प्रान्त प्रमुख ललित पारधी ने कहा कि अयोध्या में केवल राम मंदिर नहीं राष्ट्र मंदिर का निर्माण होने जा रहा है। यह राष्ट्र मंदिर केवल देश ही नहीं अपितु संपूर्ण विश्व को दिशा देने वाला केंद्र बनेगा। राम मंदिर निर्माण में सहयोग का प्रमुख उद्देश्य यह है कि देश के हर वर्ग के व्यक्ति को इस बात का गर्व रहे की राम मंदिर निर्माण में उनका भी विशेष योगदान रहा है। इसके लिए रामसेवकों की टोलियां देश के लगभग 4 लाख गांव एवं नगरीय बस्तियों के 20 करोड़ से भी अधिक परिवारों तक जाने के लिए तैयार हैं।
जिला अभियान समिति के पालक हीरानंद चंद्रवंशी ने बताया कि एक माह तक चलने वाले श्रीराम जन्मभूमि मंदिर निर्माण सम्पर्क महाअभियान के कुशल संचालन के लिये जिला अभियान समिति गठित की गई है जिसमें स्वामी रामदास जी महाराज, स्वामी सच्चिदानंद जी महाराज, स्वामी शारदात्मानन्द जी महाराज, साध्वी सुमनपुरी जी, विनोद अग्रवाल, अशोक गोयल, कैलाश रावत, आलोक खरया, शैलेश पटेल, राजीव वर्मा, भीष्म द्विवेदी, अंदाज पाठक, वसंत बलाड़ी, वीरेंद्र ठाकुर, वंदना अवस्थी, डॉ शैलेन्द्र गुप्ता, डॉ हर्ष कर्महे, आकाश दीक्षित, विनोद कछवाहा, गणेश जसवानी, सीबी पटेल, प्रभात सोनी, अरुण अग्रवाल, राकेश जैन, पुहुप सिंह भारत, परशुराम चौहान, प्रहलाद चौरसिया, दीनानाथ रैकवार, भूपेंद्र सिंह गिल, बसंत चौधरी, चंदू लाल भारतीय, लीलाधर बर्वे एवं जगत मरावी शामिल हैं।



